Archive for the ‘Hasya Vyangya’ Category
Posted by K M Mishra on अगस्त 7, 2009
=;भारत और अमेरिका ने बनायी थी नेपाल के रास्ते चीन पर हमले की योजना ।

=>हिक्क ! कहो भाई प्रचंड, जरा ये तो बताओ कि तुम पशुपतिनाथ बाबा का कौन सा प्रसाद खाते हो जिसके खाने से घड़ों शराब का नशा हो जाता है । हिक्क । या नेपाल की सत्ता हाथ से जाने का तुमको इत्ता बड़ा धक्का लगा जिससे तुम्हारी खोपड़ी में शार्टशर्किट हो गया । हिक्क । प्यारे तुम तो इस तरह प्रलाप कर रहे हो मानो तुम्हारी माशूका किसी गैर मर्द के साथ फरार हो गयी हो । माना नशा करने से दिल का दर्द कम हो जाता है लेकिन इतनी भी बेखुदी अच्छी नहीं दोस्त । इसमें तुम्हारा कोई कसूर नहीं है । तुम्हारी शिक्षा दीक्षा भी तो हमारे यहां के टुच्चे कम्युनिस्टों के यहां हुयी है । चीनी सिक्कों पर अपना ईमान बेचने वाले और सिखा ही क्या सकते हैं । हिक्क । हमने तो कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया । जब भी किसी को धोया तो अपनी रक्षा में ही धोया । हिक्क । आजकल लालगढ़ में तुम्हारी जात वालों को धो रहे हैं । तुम भी आ जाओ । लगे हाथ तुम्हारी भी ड्राई क्लीनिंग हो जायेगी । >
Posted in प्रचंड, भारत, युद्ध, cartoon, comedy, communist, corruption, Hasya Vyangya, Humor, maoist, Naxalist, nepal | Tagged: कार्टून, प्रचंड, हिन्दी हास्य व्यंग्य, cartoon, comedy, Hasya, Hindi, Humor, nepal, Vyangya. | 4 Comments »
Posted by K M Mishra on अगस्त 6, 2009
Posted in 23555918, आतंकवाद, आर्थिक, कार्टून, पाकिस्तान, भ्रष्टाचार, मीडिया, मुशर्रफ, हिन्दी हास्य व्यंग्य, cartoon, corruption, emergency, Hasya Vyangya, Humor, kargil war, traffic police | Tagged: आतंकवाद, कार्टून, पाकिस्तान, भ्रष्टाचार, मुशर्रफ, राजनैतिक विसंगतियों, cartoon, comedy, corruption, emergency, Hindi, Humor, traffic police, Vyangya. | 10 Comments »
Posted by K M Mishra on अगस्त 3, 2009


बालीवुड के चुम्मा किंग इमरान हाशमी ने कहा है कि मुसलमान होने के कारण उनको मुंबई मे घर नहीं मिल रहा ।
तो क्या पिछले पांच साल से इमरान हाशमी मुंबई की फुटपाथों पर अपनी रातें गुजार रहे थे । =>
Posted in इमरान हाशमी, कार्टून, मीडिया, bollywood, cartoon, comedy, Hasya Vyangya, Humor, Imaran Hashmi, mumbai | Tagged: इमरान हाशमी, कार्टून, bollywood, cartoon, comedy, Hasya, Hindi, Humor, Imaran Hashmi, mumbai, Vyangya. | 11 Comments »
Posted by K M Mishra on अगस्त 3, 2009
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रूड ने शुक्रवार को सिडनी मार्निंग हेराल्ड अखबार से अपने बीते दिनों की चर्चा करते हुये बताया कि देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने से पहले उन्होंने टायलेट साफ करने और पोछा लगाने की नौकरी भी की है ।

भइया, वो आस्ट्रेलिया है । वहां तरक्की के बहुत चांस है । यहां तो स्वीपर जन्म भर स्वीपर ही रहता है और उसकी औलाद भी स्वीपर ही रहती है । बहुत हुआ तो वो किसी सरकारी दफ्तर में स्वीपर हो जायेगा । भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिये गांधी-नेहरू परिवार में जन्म लेना इस पद के लिये अनिवार्य योग्यता है, दूसरी खूबियां बाद में देखी जाती हैं ।=>
Posted in कार्टून, मीडिया, हिन्दी हास्य व्यंग्य, cartoon, comedy, employement, Hasya Vyangya, Humor | Tagged: Australia, कार्टून, सिडनी मार्निंग हेराल्ड अखबार, हिन्दी हास्य व्यंग्य, cartoon, comedy, employement, Hasya, Hindi, Humor, Kevin Rude, news paper, Prime Minister, sidney morning herold, Vyangya. | 10 Comments »
Posted by K M Mishra on अगस्त 1, 2009
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बूटा सिंह के सुपुत्र सरबजोत सिंह को कल सी.बी.आई ने ठेकेदार रामाराव पाटील से एक करोड़ रूपये घूस लेने के आरोप में हिरासत में ले लिया । इस पर श्री बूटा सिंह का कहना था कि यह सब उनके राजनीतिक कॅरियर को समाप्त करने का षडयंत्र है ।

ओये बूटे ! मेरे यार । तुसी ये बता कि आम हिन्दुस्तानी तो साठ साल की उम्र में रिटायर हो जाता है । तू 70-75 साल की उम्र में भी रिटायर नहीं होना चाहता । सच्ची सच्ची बता, तू क्या 110 साल की उम्र में रिटायर होगा । ये तेरी रब को याद करने की उम्र है कि घूस खाने की । कुछ तो शर्म कर । इस्तीफा दे-दे और जाकर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेक अपना । वाहे गुरूजी तेरे को माफ करने की पूरी कोशिश करेंगे ।
Posted in आर्थिक, कार्टून, घूस, बूटा सिंह, भ्रष्टाचार, मीडिया, हिन्दी हास्य व्यंग्य, cartoon, comedy, Hasya Vyangya, Humor | Tagged: कार्टून, घूस, बूटा सिंह, भ्रष्टाचार, राजनैतिक विसंगतियों, हिन्दी हास्य व्यंग्य, cartoon, comedy, Hasya, Hindi, Humor, Vyangya. | 9 Comments »
Posted by K M Mishra on जुलाई 29, 2009
जीत जायेंगे हम, तू अगर संग है । ज़िंदगी हर कदम एक नई जंग है ।


सानिया मिर्ज़ा और उनके बचपन के मित्र मुहम्मद सोहराब मिर्ज़ा की सगाई के बाद ये कयास लगाये जा रहे थे कि सानिया मिर्ज़ा का कैरियर अब शायद ज्यादा दिन नहीं चलेगा । लेकिन बचपन का प्यार परवान चढ़ा और सगाई के बाद अपने पहले ही टूर्नामेन्ट में सानिया ने अपनी मोहब्बत की ताकत का दमदार प्रदर्षन करते हुये अमेरिका के लेक्सिंगटन शहर में आई.टी.एफ. चैलेंजर टेनिस टूर्नामेन्ट का फाइनल फ्रांस की जूली कोइन को हरा कर जीत लिया ।

ये खबर जब सिंगापुर में हस्पताल की बेड पर कराहते अमर सिंह ने पढ़ी तो वो बुदबुदाये ”सानिया की मुहब्बत में हे दम, क्योंकि यू.पी. में था अपराध कम ।“ पास ही सपत्नी बैठे अमिताभ बच्चन ने अमर सिंह का हाथ छूकर कहा । ”अमर भइया! अब पिछली बातें भूल जाइये । छोटी-छोटी बातों को दिल पर मत लिया कीजिये और मैं तो कहता हूं कि किडनी पर भी मत लिया कीजिये ।”
अमर सिंह आजकल सिंगापुर के प्राइवेट हस्पताल में अपनी किडनियां झड़वा-फुकवा रहे हैं ।

Posted in 23352730, amar singh, कार्टून, खेल, टेनिस, बाजार, भारत, मीडिया, सानिया मिर्ज़ा, हिन्दी हास्य व्यंग्य, cartoon, comedy, Hasya Vyangya, Humor, photos, sania mirza, sports, tennis | Tagged: amar singh, कार्टून, खेल, मीडिया, सानिया मिर्ज़ा, हिन्दी हास्य व्यंग्य, cartoon, comedy, Hasya, Hindi, Humor, sania mirza, sports, tennis, Vyangya. | 7 Comments »