प्रधानमंत्री को इंतजार है चीनी हमले का । (व्यंग्य/कार्टून)
Posted by K M Mishra on सितम्बर 19, 2009
हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने कांग्रेसी गुप्त सूत्रों से इस तथ्य का पता लगाया है कि पड़ोसी चीन द्वारा बार-बार भारतीय सीमा के अतिक्रमण की खबरें मीडिया द्वारा जबरन फैलायी जा रही हैं । इसमें वास्तविकता लेश मात्र भी नहीं है और देशवासियों को मीडिया द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम पर तनिक भी ध्यान नहीं देना चाहिये । भारत की सीमायें वैसी ही सुरक्षित हैं जैसे पण्डित नेहरू के जमाने में सुरक्षित थीं या जैसी 26 नवंबर 2008 को मुबंई पर हुये आतंकी हमलों के दौरान सुरक्षित थीं ।
1962 के चीनी हमले में चीन द्वारा 90 हजार वर्ग किलोमीटर अरूणाचल प्रदेश की जमीन कब्जा करने पर संसद में पण्डित नेहरू ने यह सफाई दी थी कि उस इलाके में तो घास का एक तिनका भी पैदा नहीं होता था । वह जमीन हमारे किसी काम की नहीं थी । हमको कोई खास नुकसान नहीं हुआ है । उनके इस वक्तव्य पर एक सांसद ने पण्डित नेहरू के सिर की ओर इशारा करते हुये कहा था कि आपके बंजर सिर पर भी कोई बाल नहीं उगता है, कहिये तो आपका सिर भी चीन को भेंट कर आयें ।
मित्रों, हमारे पड़ोसी हमको लालच भरी निगाह से देख रहे हैं । पाकिस्तान, चीन छोड़िये बंग्लादेश और नेपाल तक में भारत विरोधी गतिविधियां धड़ल्ले से जारी हैं । सन 2007-08 में चीन ने 240 बार हमारी सीमाओं का जानबूझ कर अतिक्रमण किया है । पाकिस्तान रोज ही गोलाबारी कर के युध्दविराम संधि को जुतिया रहा है । नकली नोटों का सारा खेल आई.एस.आई. नेपाल में बैठ कर खेल रही है और प्रधानमंत्री को इसमें मीडिया की साजिश नजर आ रही है ।
देश को अपनी सेना और गुप्तचर ऐजेंसियों पर पूरा भरोसा है लेकिन कांग्रेस की आंखों में हुये मोतियाबिंद का कोई इलाज नहीं है, क्योंकि इस तरह का साम्यवादी मोतियाबिंद कांग्रेस को नेहरू से जन्मजात मिला है । अनुवांशिक बीमारी । भारत देश की कुण्डली में ज्योतिषियों को भयानक कालसर्प योग दिखाई देता है । ये कालसर्प और कोई नहीं कांग्रेसी विषधर है जो पिछले 62 साल से देश को अपनी कुण्डली में जकड़े हुये है और धीरे-धीरे देश को निगलता जा रहा है ।
=>सर जी चीन बार बार हमारी सीमाओं का अतिक्रमण कर रहा है । उसको माकूल जवाब देना हो तो हमें आदेश करिये और अगर नेहरू की नीति पर चलना हो तो सीमा पर कांग्रेसियों को भेज दीजिये ।
देश प्रेम के दो शब्दों के सामंजस्य में वशीकरण मंत्र है, जादू का सम्मिश्रण हैं । यह वह कसौटी है जिस पर देश भक्तों की परख होती है । - मैथिलीशरण गुप्त
























श्री कृष्ण गोविन्दाय नमः स्वाहा .
वक्रतुंड महाकाय कोटि सूर्यसमप्रभ ।
निर्विध्नं कुरू मे देव सर्वकार्येशु सर्वदा ।।
या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता ।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ।
ऊं नमः कमलवासिन्यै स्वाहा . 

Gyan Dutt Pandey said
चीन से आती खबरें तो ऐसी हैं कि वह भारत के प्रति अपनी जनता को असुरक्षित भावना भर लामबन्द करना चाहता है!
Shiv Kumar Mishra said
“लेकिन कांग्रेस की आंखों में हुये मोतियाबिंद का कोई इलाज नहीं है,”
किसी ऑपरेशन शिविर में ले जाएँ. सरकारी हो तो और भी खराब.
PULAK said
Agar hum Bharat vasio ko kisi Baat se darna hai to apni sarkar se Chin se nahi.
buy used jets said
Well I sincerely liked studying it. This article provided by you is very helpful for accurate planning.
used jets said
You completed several nice points there. I did a search on the issue and found the majority of persons will consent with your blog.
Larita Bradey said
thanks a lot for the great post!
oil change manassas va said
You made a number of fine points there. I did a search on the subject and found nearly all folks will consent with your blog.
discount living room furniture said
I might prefer to thank you for that efforts you have created in creating this article. I’m hoping the exact same finest work from you inside the long term likewise. The truth is your inventive writing skills has inspired me to start my personal BlogEngine blog now. Really the blogging is spreading its wings quickly. Your compose up is really a fine example of it.
piano kawai said
a very nice article thank you all
Ava said
I am not genuinely sure if greatest practices have emerged around things like that, but I am sure that your wonderful job is clearly identified. I was wondering if you offer any subscription to your RSS feeds as I would be very interested but i can’t find any link to sign up here.Where is it? Best wishes, Ava.
Rethinking Your Company’s Next Move: What You Could Be Doing Differently — My Blog said
[...] up-swing. And for some, worse yet, forced to file for bankruptcy and liquidate. More information: click here Categories: [...]
Why Promotional Lanyards Are Great For So Many Marketing Events — My Blog said
[...] designation, logo and website data printed on them. Glance at more. More information: more info Categories: [...]
Shoe Size Calculation said
Great information, I’ll read it over again!