सुदर्शन

(हास्य व्यंग्य पर आधारित ब्लॉग) अब सुदर्शन www.kmmishra.tk पर भी उपलब्ध है .

चीन कर सकता है भारत पर हमला (व्यंग्य/कार्टून)

Posted by K M Mishra on July 13, 2009

इंडियन डिफेंस रिव्यू पत्रिका के ताजे अंक में यह भविश्यवाणी की गई है कि 2012 तक चीन अपनी घरेलु समस्याओं, आर्थिक मंदी, बढ़ती हुयी बेरोजगारी से तंग आकर चीनी जनता का ध्यान हटाने के लिए भारत पर हमला कर सकता है ।

=>लगता है चीन ने कैग की ताजी रिपोर्ट पढ़ ली है जिसमें कहा गया है कि सेना द्वारा रूस से खरीदा गया अरबों रूपयों का गोला बारूद किसी काम का नहीं निकला । इसके अलावा लगभग 2500 करोड़ रूपये खर्च करने के बावजूद भी एडवांस लाइट हेलिकाप्टर को उन्नत नहीं बनाया जा सका । कैग की इस हालिया रिपोर्ट को पढ़ कर चीन क्या पाक सेना,  तालिबान,  अल-कायदा,  लश्करे – तौयबा, नेपाली माओवादी संगठनों और बंग्लादेशी आतंकवादियों की भी बांछे खिल गयी होंगी । अमीर और विकसित देश अपने हथियार बेच कर धन कमाते हैं । हमारे नेता घटिया हथियारों की खरीद में जोरदार कमीशन खा कर देश सेवा का फर्ज निभाते हैं । जिस देश में नेता देश की सुरक्षा के पहले अपनी जेब देखते हों उस देश का  तो भगवान ही मालिक है ।

One Response to “चीन कर सकता है भारत पर हमला (व्यंग्य/कार्टून)”

  1. बढिया कटाक्ष

Leave a Reply

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <pre> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>