सुदर्शन

(हास्य व्यंग्य पर आधारित ब्लॉग) अब सुदर्शन www.kmmishra.tk पर भी उपलब्ध है .

भारतीय क्रिकेट टीम के ठाकुर साहेब

Posted by K M Mishra on जनवरी 29, 2009


 

लीजिए मित्रों, दांबुला में हमारे शातिर कप्तान ठाकुर साबेह ने वनडे मैंचों में जीत का छक्का लगा दिया । अब आप कहेंगें कि ठीक है मिश्रा जी । लौंडे अच्छा खेल रहे हैं लेकिन अब आप भी क्रिकेट की हार जीत पर व्यंग्य लिखने लगेंगे तब स्तरीय व्यंग्य कौन लिखेगा । जवाब है – अपने अलोक पुराणिक भाई साहेब जब लगे हुयें हैं व्यंग्य का स्तर ऊपर उठाने में तो मैं जरा छोटे मोटे काम निपटा लेता हँ । और मित्रों, बच्चा लोग जब दम लगा कर जीत रहे हैं तो उनका मोरल सपोर्ट करना भी तो जरूरी है, नहीं तो डिमोरलाईज़ भी हो सकते हैं छोरे । है कि नहीं ।

तो भाई लोगों, जैसे सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के गॉड हैं, बकौल राहुल द्रविण सौरभ गांगुली से अच्छा ऑफ साईड में सिर्फ भगवान जी ही खेल सकते हैं (हालांकि यमुना किनारे श्रीकृष्ण क्रिकेट खेल रहे थे या वॉलीबाल इस बारे में पुराण चुप्पी मार जातें हैं और पुराणों का यह पिन ड्रॉप साइलेंस भारत में क्रिकेट के प्राचीन इतिहास के साथ सरासर नाइंसाफी ही है), राहुल द्रविण दि ग्रेट वाल हैं (हालांकि अब इस ग्रेट वॉल का पलस्तर उखड़ने लगा है), युवराज हमारे सिक्सर किंग है, सहवाग भाई तो नज़फगढ़ और मुल्तान दोनों जगह कि सुल्तानी संभाले हुए हैं, लक्षमण वेरी वेरी स्पेशल हैं तो अब धौनी को भी कोई उपाधी दे देनी चाहिए । देखिए भारत सरकार भी उनको कईयो ठो रत्न-वत्न दे चुकी है । तो मैंने विचार कर उनका नाम ठाकुर साहेबरखा है । क्यूं ठीक है न? सिंग साहेब उतना जंचता नहीं है । ठाकुर साहेबमें अपने आप ठकुरैती झलकती है । अभी हाल ही में पीटरसन लल्ला और रिकी पंटर भी ठाकुर साहेबकी ठकुरैती का शिकार हो गये । पीटरसन ने जाते ही इस्तीफा लिख मारा । रिकी पोंटिंग इस्तीफे के पहले थोड़ा और ज़लील होना चाहते हैं । लतखोरों की बात ही निराली होती है ।

तो मित्रों, देखिए ज़रा, श्रीलंका वाले भी मेन्स क्रिकेट टीम में महेला को कप्तान बनाये हुए हैं । चलिए छोड़िये, जो लंका वालों को ठीक लगे, हमे तो खेलने से मतलब है । सो सयाने जहीर और गबरू जवान इंशात ने एक-एक रन को तरसा दिया लंकाईयों को । बड़ी मुश्किल से 247 रन बना पाये । वो तो बूढा शेर जयसूर्या टिक गया था नहीं तो वो भी नहीं बनते । इधर बैटिंग में सचिन के गलत आउट देने के बाद गंभीर ने सीरियसली बैटिंग की और यू पी के छोरे रैना के साथ 100 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप निभा दी । युवी ज्यादा रन नहीं बना सके तो उसकी कसर ठाकुर साहेब ने और रोहित ने पूरी कर दी । भली बात ये हुई कि दो महान ठग मुरलीधरन और अंजता मेंडिस का जादू ठाकुर साहेब के सामने नहीं चल पाया । तीसरे पॉवरप्ले में दोनों ज़हरखुरानों की जमानत जब्त करा दी ठाकुर साहेब ने । रोहित छोरे ने भी बड़े साहस का परिचय दिया और भारत को लगातार छठी जीत दिलवादी । सो श्रीलंका में बोहनी अच्छी हो गई है । उम्मीद तो यही है कि सिरीज जीत कर ही ठाकुर साहेब लौंटेंगे । सही बतायें तो रोज़ रोज़ आतंकवाद और मंदी की खबरे टीवी पर देख देख कर ऊब लगती है । वही हर शाम पाकिस्तान, जरदारी, लश्करे तोयबा, ओबामा, अमरीका, मिसाईल हमला सुन-सुन कर कान पक गये हैं । ऐसे में धौनी की जीत एक नई बयार ले कर आती है । वैसे बड़ी अक्ल लगाकर कप्तानी करते हैं ठाकुर साहेब । मुला क्रिकेट न हुआ शतरंज हो गया । जो भी हो, अब झलकता है कि इंडियन क्रिकेट टीम जीतने के लिए खेलती है, व्यक्तिगत रिकॉर्ड तो फिर भी बनते रहेंगें ।

 

About these ads

12 Responses to “भारतीय क्रिकेट टीम के ठाकुर साहेब”

  1. Life Cell said

    I can certainly see that you are an expert in this area. I am launching a internet site soon, and your information will be extremely handy for me.. Many thanks for all your assistance and wishing you all the good results in your organization.

  2. Well I truly enjoyed reading it. This information provided by you is very effective for accurate planning.

  3. You made several good points there. I did a search on the matter and found a good number of folks will consent with your blog.

  4. thanks a lot for the great post!

  5. You completed some nice points there. I did a search on the subject and found nearly all persons will go along with with your blog.

  6. I was extremely pleased to locate this website.I needed to say thanks to you with regard to this great read!! I definitely loved every little bit of it and I’ve you bookmarked to visit other things you publish.

  7. Thank you for your sensible critique. Me and my neighbor have been just preparing to do some study about this. We got a grab a book from our local library but I believe I learned additional from this post. Quite possibly incredibly glad to see this kind of great facts getting shared freely on the market.

  8. Maria said

    You crafted a number of very good points there. I did a seek out on the subject and learned many people will agree with your blog. I planned to use your current Rss but it doesn’t work. i will certainly continue to keep struggling perhaps is actually a local issue. My best regards, Maria.

  9. Nice site! just added to google reader :)

  10. Sachin Tendulaker is main piler of cricket.

  11. [...] are guaranteed that you will be able to sustain the tidiness of your enterprise. More information: more info Categories: [...]

  12. Hello, terribly professional high level blog! thanks for sharing. As a result of of good writing, and I learned a ton, and I’m glad to work out such a beautiful thing. Sorry for my bad English. ?

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

 
Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 57 other followers

%d bloggers like this: